logo

व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बिना व्यापारी के देश नहीं चल सकता। इसलिए उनकी सुरक्षा भी जरूरी -अशोक गोयल राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष

आज *दिनांक 26/12/2023* *व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान रजिस्टर्ड 3171/549.2017 अमरोहा*
की एक आवश्यक बैठक जनपद अमरोहा में निशा पैलेस में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में *राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक गोयल जी* उपस्थित रहे। साथ में *पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक विनोद पहलवान जी, प्रदेश संगठन मंत्री सुबोध कुमार सिंघल जी* ,जिले के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम सहित जिले के सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक की प्रस्तावना *जिला अध्यक्ष रमेश कलाल ने की। संचालन जिला महामंत्री अर्पण गुप्ता* ने किया।
सर्वप्रथम बैठक में जिले एवं जिले के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश एवं अन्य जिलों से आए संस्थान के पदाधिकारियों का फूल माला पहनकर एवं पटका पहनाकर जोर शोरi से स्वागत किया। इसके
तत्पश्चात *पश्चिमी प्रदेश संयोजक श्री विनोद पहलवान* एवं जिले के विभिन्न पदाधिकारियों ने संगठन के जिले में गतिविधि को बढ़ाने हेतु ,सुचारू संचालन एवं प्रचार प्रसार को लेकर अपने-अपने विचार रखें।
अंत में प्रदेश *अध्यक्ष माननीय अशोक गोयल जी द्वारा व्यापारी सुरक्षा फोरम के विभिन्न पदाधिकारी और व्यापारी नेताओं को संबोधित करते हुए व्यापारी हितों की रक्षा हेतु अपने संकल्प को दोहराया तथा संस्थान के मूलभूत एवं मुख्य उद्देश्य व्यापारी हित, व्यापारी का सम्मान एवं सुरक्षा हेतु पदाधिकारियों को संकल्पितi किया।*
उन्होंने कहा की व्यापारी चाहे ठेला ही क्यों ना लगाएं सम्मान और स्वाभिमान से अपने परिवार का पालन पोषण यह करता है सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों का सबसे पहले सबसे आगे निर्वहन करता है
*व्यापारी एकता जिंदाबाद*
जिले के हर व्यापारी का दर्द हमारा दर्द है और उसके सम्मान एवं सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं तथा व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान प्रत्येक व्यापारी के स्वाभिमान एवं सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
व्यापारी वर्ग के बिना देश नहीं चल सकता। इसलिए उनकी सुरक्षा भी जरूरी।
जिला कोषाध्यक्ष इंद्रेश कुमार जी,
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश वीर सिंह जी,
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीतेश अग्रवाल जी,
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सहदेव जी,
जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजयवीर सिंह जी,
जिला मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा जी एवं अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे ।

10
1608 views